5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कटनी मंडी प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण संपन्न
कटनी मध्य प्रदेश-आज आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति कटनी के मंडी सचिव डॉक्टर रामनाथ पटेल, सहायक संचालक कृषि विभाग कटनी, ऐ. के लो धा, देवेंद्र चौबे, विंध्याचल किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड मिर्जापुर, एवं अन्य मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मंडी कार्यालय प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लगभग 40 पौधे आरोपित किए गए, पर्यावरण एवं हरित क्रांति के लिए कार्य कर रही कंपनी विंध्याचल के द्वारा चिरौंजी सीड वॉल सम्मानित अधिकारी महोदय को उपहार स्वरूप भेंट किया