logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन




मुरादाबाद ।मेरा युवा भारत एवं जिला उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम, ग्वार खेड़ा, बिलारी, मुरादाबाद में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "Inspired by Nature, For Climate, For Our Future" पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी श्री सचिन कुमार ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसकी सुरक्षा एवं संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी श्री आर.सी. राणा ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों एवं नागरिकों को एफपीओ (FPO) के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आय वृद्धि के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया।
संगोष्ठी का संचालन पूर्व स्वयंसेवक श्री रोहन कुमार एवं वृद्धाश्रम संचालक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रंजीत सैनी, सौरभ कुमार, चंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

8
419 views

Comment