logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैक्टर की टक्कर से 11 वर्षीय बालिका की मौत, बाइक चालक घायल

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ओझापुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक संख्या UP 71 AW 4065 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कुलदीप पुत्र मंबोधन (20 वर्ष) को मामूली चोटें आईं। वहीं बाइक पर सवार रश्मि पुत्री अवधेश (11 वर्ष), निवासी लकड़ी, थाना हुसैनगंज गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद घायल बालिका को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के शव को मर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10
396 views

Comment