logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बाजपट्टी में जन सुराज की बड़ी संगठनात्मक बैठक, पंचायत-पंचायत संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति*

*बाजपट्टी में जन सुराज की बड़ी संगठनात्मक बैठक, पंचायत-पंचायत संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति*

*बाजपट्टी, 05 जून 2026।*
जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार एवं पंचायत स्तर तक जनसंपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज बाजपट्टी प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष *श्री इंद्रजीत कुमार झा* ने की। इस अवसर पर बाजपट्टी विधानसभा प्रभारी *श्री संतोष कुमार* एवं जिला सचिव *श्री ज्ञानवर्धन सिंह* की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में पार्टी के सभी *15 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।* संगठन को प्रत्येक पंचायत तक सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जन सुराज के विचारों और उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान प्रत्येक पंचायत में मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार को जन आंदोलन का स्वरूप देने और जन सुराज के संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल

0
58 views

Comment