logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर कनगंवा पंचायत भवन में सामूहिक वृक्षारोपण, "एक पेड़ मां के नाम" का दिया संदेश

पीलीभीत (बीसलपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत कनगंवा में पंचायत भवन परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान सुश्रीमती सुनीता शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में एपीओ बीसलपुर सचिव पुष्कर राणा, पंचायत प्रतिनिधि शेखर शुक्ला, ग्रामीणों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता की। ग्राम प्रधान सुनीता शुक्ला ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाने का आह्वान किया।
एपीओ पुष्कर राणा ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में आगामी दिनों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस पहल की सराहना की।

35
1788 views

Comment