विश्व पर्यावरण दिवस पर मुरादाबाद की कान्हा गौशाला में हुआ वृक्षारोपण। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुरादाबाद स्थित कान्हा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का सतत अभियान है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।