logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर 1 में एक पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत

दिल्ली, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा “₹1 में एक पेड़ लगाओ” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य आमजन की भागीदारी से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देना है। अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति मात्र एक रुपये का सहयोग देकर एक पौधा लगाने के संकल्प में भागीदार बन सकता है। संस्था का कहना है कि छोटे-छोटे योगदान मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। अभियान का संदेश है— “आपका ₹1, धरती की मुस्कान” तथा “आज का पेड़, कल की सांस”। फाउंडेशन ने इस अभियान के माध्यम से 1 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्था का मानना है कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। अभियान में सहयोग के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक नागरिक निर्धारित क्यूआर कोड के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि “एक पेड़, एक उम्मीद और एक बेहतर भविष्य की दिशा में यह छोटा कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

📰 संवाददाता पंकज गुप्ता

10
457 views

Comment