logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईटगांव में लगा वाटर कूलर, ग्रामीणों को मिलेगी गर्मी से राहत

फतेहपुर संवाददाता।
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे ईटगांव के ग्रामीणों को अब ठंडे पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनसेवा की भावना के तहत ग्राम प्रधान नागेंद्र द्वारा गांव में एक वाटर कूलर स्थापित कराया गया, जिसका उद्घाटन महिमा देवी बिटिया ने फीता काटकर किया।
इस पहल का उद्देश्य गांव के लोगों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने कहा कि समाज की निःस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना से यह कार्य किया गया है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
वाटर कूलर स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नागेंद्र और समाजसेवी फिरोज रज़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच दोनों का अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागेंद्र प्रधान और समाजसेवी फिरोज रज़ा ने कहा कि वे पहले भी गरीब, असहाय महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहे हैं और आगे भी समाजसेवा के कार्यों को जारी रखेंगे। उन्होंने गांव के विकास और जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मोहम्मद दाऊद, सर्वेश कुमार यादव सहित ईटगांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। वाटर कूलर लगने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे गर्मी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं बताया।

5
192 views

Comment