logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा से हैदराबाद के लिए नई सुपरफास्ट रेलगाड़ी की सौगात, सांसद गणेश सिंह ने जताया प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का आभार


सतना:
सतना संसदीय क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रीवा से हैदराबाद के मध्य नई रेलगाड़ी संख्या 20158/20157 के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह रेलगाड़ी रीवा से सतना एवं मैहर होते हुए हैदराबाद तक संचालित होगी, जिससे विंध्य क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सतना सांसद गणेश सिंह के लगातार प्रयास, रेल मंत्रालय से निरंतर संवाद एवं क्षेत्र की जनता की मांग को प्रभावी ढंग से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नई रेल सेवा प्रारंभ होने से रीवा, सतना, मैहर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
सांसद गणेश सिंह ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है और देश के दूरस्थ क्षेत्रों को भी आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई रेलगाड़ी विंध्य क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर एक बड़ी सौगात दी गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है तथा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद गणेश सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

0
61 views

Comment