logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगी दरों के विरोध में आप का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा 8 सूत्रीय ज्ञापन

फतेहपुर संवाददाता।
अघोषित विद्युत कटौती, स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा ने बताया कि ज्ञापन में प्रदेशभर में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा भीषण गर्मी के दौरान सभी जिलों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग भी उठाई गई।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर और फर्जी बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अलावा बिजली दरों में किसी भी प्रकार की प्रस्तावित वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए।
ज्ञापन में बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग भी शामिल रही। पार्टी ने निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों पर रोक लगाकर जनता को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
इस अवसर पर राकेश यादव, राजकरण सिंह, माया गौतम, संजय कुमार, शत्रुघ्न सिंह, प्रशांत पटेल, बाबूराम, मोहम्मद शाहजहां, श्रीराम पटेल, बाबूराम पटेल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1
361 views

Comment