logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा कला प्रकोष्ठ गया पूर्वी की नई टीम का गठन किया गया

गया: भारतीय जनता पार्टी के गया जिला इकाई के कला प्रकोष्ठ गया पूर्वी की नई टीम का गठन किया गया है। जिला संयोजक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा जारी सूची में कुल 21 कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। शत्रुघ्न सुमन, ऋषभ राज, कमलकांत आनंद और धीरज कुमार को सह संयोजक बनाया गया है जबकि सुशील पासवान, मनीष कुमार दास, सुरेश आर्य, बबलू मिलन, सनिया कुमारी, जॉनी केशरी, डॉ. मनोज कुमार मंडल, रंजन कुमार यादव, राज कुमार मंडल, संजीत कुमार साहू, अनिल कुमार पटवा, सुनील कुमार, दयानंद जी, ललन कुमार, निशांत कुमार, पिंटू कुमार तथा राजन गुप्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम का गठन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई टीम गठन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि यह टीम संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देगी।

9
1048 views

Comment