"हल्का सधौरा के समाजसेवी इंजीनियर चो. ऋषिपाल जी हुए भारतीय जनता पार्टी मेँ शामिल"!
कपुरी :- आज 5 जून 2026, ऐश्वर्या पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी **इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी** ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं साथियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा **श्री नायब सिंह सैनी जी** के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन भी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी *"सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान"* के संकल्प के साथ कार्य करती है तथा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री तरुण भंडारी जी, पूर्व मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी, मेयर श्रीमती सुमन बहमणी जी, पूर्व मेयर श्री मदन चौहान जी, हरियाणा सरकार के चेयरमैन श्री रामनिवास गर्ग जी, श्री ईश्वर पलाका जी, श्रीमती रोजी मलिक आनंद जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
**इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।**