logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अम्बापुर मोटर्स प्रीमियर लीग सीजन-5 की चैंपियन, उज्ज्वल हेल्थ केयर को 20 रन से हराया

फतेहपुर संवाददाता।
देवीगंज में आयोजित देवीगंज प्रीमियर लीग सीजन-5 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। खिताबी मुकाबले में अम्बापुर मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्ज्वल हेल्थ केयर को 20 रन से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच में उज्ज्वल हेल्थ केयर के कप्तान तन्नू मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अम्बापुर मोटर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्ज्वल हेल्थ केयर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इस प्रकार अम्बापुर मोटर्स ने 20 रन की शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह में पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। हरिओम को पूरे सीजन में योगदान के लिए बेस्ट फील्डर, बेस्ट अंपायर और बेस्ट आयोजक के पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
देवीगंज प्रीमियर लीग ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया।

3
47 views

Comment