8 CPL डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता. त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण युवाओं की विभिन्न टीमों द्वारा खेला गया क्रिकेट
🏏 8CPL डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 – सेमीफाइनलिस्ट टीमें हुईं तय 🏏
स्वास्तिक क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित 8CPL डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों का फैसला हो गया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. चिरायु जोशी, नितिन मेहता, रमाकांत सकरावत एवं योगेश उपाध्याय ने दिनभर के मैचों की जानकारी साझा की।
पहला मुकाबला बिग डैडी छप्पन एवं शिवशक्ति ठिकरिया के बीच खेला गया। बिग डैडी छप्पन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जवाब में शिवशक्ति ठिकरिया के बल्लेबाज अजय ने शानदार 47 रनों की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाते हुए सीधे सेमीफाइनल में पहुंचाया। अजय मैन ऑफ द मैच रहे और शिवशक्ति ठिकरिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
दूसरा मुकाबला टीएमबीएस जवास एवं श्रीराम 11 बारोड़ा के बीच हुआ। टीएमबीएस जवास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल 126 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज तेजस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीएमबीएस जवास ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरा मुकाबला पथोक वॉरियर्स एवं खेरवाड़ा के बीच खेला गया। खेरवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उनका यह फैसला सफल नहीं रहा। पूरी टीम मात्र 25 रन पर ऑलआउट हो गई। पथोक वॉरियर्स के गेंदबाज कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक पूरी की और मैच के मैन ऑफ द मैच बने। इसके बाद पथोक वॉरियर्स ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिन का अंतिम मुकाबला जोशी 11 मगवास एवं KCC सुंदरा के बीच खेला गया। KCC सुंदरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। टीम मगवास 11 निर्धारित ओवर में 83 रन ही बना पाई केसीसी सुंदरा टीम के बल्लेबाज जीतार्थ ने 30 गेंदों में 46 रन बना कर बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच चुने गये। KCC सुंदरा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
आज के मुकाबलों के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रगुप्त व्यास, पवन दानाध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण चौहान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
🏆 सेमीफाइनल मुकाबले (5 जून 2026)
⏰ शाम 5:00 बजे
TMBS जवास 🆚 पथोक वॉरियर्स
⏰ शाम 6:30 बजे
KCC सुंदरा 🆚 शिवशक्ति ठिकरिया
🏆 ग्रैंड फाइनल
⏰ रात्रि 8:30 बजे
स्वास्तिक क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित इस क्रिकेट के महाकुंभ में खिलाड़ियों, दर्शकों एवं क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों और भव्य ग्रैंड फाइनल पर टिकी हुई हैं।