logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: राजस्थान में मानसून की स्थिति और बारिश का पूर्वानुमान

जयपुर: राजस्थान में अभी मानसून नहीं पहुंचा है, जो बारिश और तूफान हो रहे हैं वे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हैं। भरतपुर और भीलवाड़ा में तेज अंधड़ से दो लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून 4 जून को केरल में पहुंचा है, लेकिन राजस्थान तक पहुँचने में लगभग 25-30 दिन लगेंगे। यदि मौसम अनुकूल रहा तो जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक राजस्थान में मानसून सक्रिय होगा। अल नीनो के प्रभाव से इस बार बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है, जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के बांधों में अभी पानी की अच्छी उपलब्धता है जिससे बुवाई में दिक्कत कम होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक राजस्थान के विभिन्न संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी। 8 से 10 जून तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

34
4966 views

Comment