आम आदमी पार्टी की बोकारो-धनबाद में नयी जिला कमिटी धर्मेंद्र शर्मा बोकारो व राजेश को धनबाद की जिम्मेवारी
बोकारो, 05 जून 2026
आम आदमी पार्टी ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बोकारो और धनबाद में जिला कमिटियों का पुनर्गठन किया है। नवगठित कमिटी में धर्मेंद्र शर्मा को बोकारो और राजेश कुमार को धनबाद का जिला संयोजक बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और सह प्रभारी सुशील सिंह ने जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय की अनुशंसा पर ये नियुक्तियां की हैं। यह जानकारी आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी है।
नवगठित बोकारो जिला कमिटी में उत्तम सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष, बैजनाथ गोराई को सचिव, अरविंद विकाश और मिथिलेश गिरि को प्रवक्ता बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मनौवर अंसारी को संयोजक, जमालुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष और मनौवर अली को सचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में केएपी वर्मा को संयोजक और अशोक कुमार को सचिव तथा अधिवक्ता संतोष कुमार को विधि प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
धनबाद जिला कमिटी में महेंद्र सिंह मीनू को संरक्षक, सुरेन्द्र प्रसाद को जिला सलाहकार, समरेंद्र पासवान को वरीय उपाध्यक्ष, जीतेन्द्र सिंह और कुणाल कुमार मंडल को उपाध्यक्ष, निशीथ कुमार गुप्ता को संगठन सचिव, संजय सिन्हा को सचिव, अरशद रजा को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संयोजक व जावेद अख्तर को उपाध्यक्ष, शाहजहां खान को सोशल मीडिया प्रभारी व नीलेश सिन्हा को सह प्रभारी तथा सदरे आलम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारीगण दोनों जिलों में पार्टी का सांगठनिक विस्तार तेज करेंगे। साथ ही जनसंघर्षों को आवाज देंगे।
सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.