logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़मुक्तेश्वर: अवैध अतिक्रमण पर नौ व्यक्तियों को तीन दिवसीय नोटिस

गढ़मुक्तेश्वर/बृजघाट तीर्थ नगरी नगर पालिका परिषद ने गंगा घाट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। नगर पालिका ने नौ लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अवैध कब्जा और कच्चा निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में पाया गया कि सरकारी भूमि और मार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण से आमजन की आवाजाही और घाट की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

नोटिस में वीरेंद्र, छोटे, दीपक सुरेश, नानक, प्रदीप, केशव, मालती सहित अन्य को चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर नगर पालिका द्वारा स्वयं कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रचलित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यह कदम गंगा घाट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर तीर्थ नगरी के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

0
0 views

Comment