logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर: खाजूवाला में तूफान से 35 भेड़ों की मौत, भारी नुकसान

बीकानेर: खाजूवाला क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन तेज तूफान से भारी तबाही हुई। आनंदगढ़ 11 KLD में छप्पर गिरने से 35 भेड़ों की मौत हो गई है, जबकि किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से मेघाराम मेघवाल के घर पर विशेष कहर टूटा है। दंतोर पुलिस, नायब तहसीलदार और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का आंकलन कर रही है।

खेतों में सैकड़ों किसानों के सोलर पंप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नहर किनारे पेड़ गिरने से कई जगह हालात प्रभावित हुए हैं। दुकानों और फैक्ट्रियों के टीन शेड उड़ गए हैं। क्षेत्र में तूफान से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूर्व सरपंच मदनलाल पूनिया ने प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजे की मांग की है।

9
323 views

Comment