SDPI ने झालरापाटन शहर में नालों व कचरा पात्रों की सफाई की मांग उठाई।
झालरापाटन, 5 जून। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन के अध्यक्ष शकील खान ने तहसीलदार जी को ज्ञापन सौंपकर शहर के छोटे-बड़े नालों एवं कचरा पात्रों के आसपास जमा गंदगी की तत्काल सफाई करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई जल निकासी नाले लंबे समय से जाम पड़े हुए हैं। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं करवाई गई तो गंदा पानी सड़कों पर भरने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शहर में गंदगी और बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाएगी।
SDPI ने विशेष रूप से निम्बारी गेट, सूरजपोल गेट, रेगर बस्ती, काम्प्लेक्स क्षेत्र, तलाई मोहल्ला मस्जिद के आसपास तथा विभिन्न वार्डों में स्थित नालों और कचरा पात्रों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर रोड लाइटें भी बंद पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत आवश्यक है।
शकील खान ने नगर तहसीलदार जी से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर शीघ्र सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव हो सकेगा।