भविष्य को उज्जवल बनाने रखने हेतु वृक्षारोपण की नितांत की आवश्यकता है-श्रीमती अंजू लोधी
बनखेड़ी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील कार्यालय बनखेड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति तुलसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के तत्वाधान में तहसीलदार अंजू लोधी की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी एवं शैलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में तहसील स्टाफ अधिवक्ताओं सहित नगर नवाकुरं सखी अध्यक्ष मुस्कान स्वामी की उपस्थिति में तहसीलदार अंजू लोधी ने कहा कि इस भीषण बढ़ाते हुए तापमान को देखते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आने वाली पीढ़ी को कुछ दे सकते हैं तो वह है वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण महा अभियान में हम सब की जिम्मेदारी है पर्यावरण दिवस के अवसर तहसील कार्यालय परिसर में मुनगा एवं नींबू के पौधे रौपे गए जन अभियान परिषद के संभाग समन्वय कौशलेश तिवारी ने पर्यावरण संगोष्ठी करते बताया कि मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार दस हजार शीडबाल (बीजों को गोबर खाद एवं मिट्टी मैं मिश्रित कर लड्डू बनाकर) जिसको हरियाली अमावस्या के समय पर दुर्गम क्षेत्र एवं नर्मदा तटीय क्षेत्र एवं ओल नदी तटीय क्षेत्र में उपयोग करना है जिससे अधिक से अधिक बीजारोपण कर हरियाली देखी जा सके जन अभियान की ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा ने बताया कि विकासखंड बनखेड़ी के ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो को सीडबाल बनाने के हेतु प्रशिक्षण दे दिया गया है जो बीज एकत्रित कर बाल बना रहे हैं कार्यक्रम के चलते परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तुलसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के अध्यक्ष तुलसीराम कहार ने बताया कि विकासखंड बनखेड़ी के नवाकुर संस्थाओं द्वारा नवाकुर नर्सरी बनाई गई है जो आज वृक्षारोपण कर रहे हैं उन्ही नर्सरींयों के पौधे हैं आभार व्यक्त संस्था मांनर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी मेहर ने किया