धामपुर के नवादा केशो में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम
नवादा केशो: विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम नवादा केशो में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना था ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अशोक कुमार राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान, बीडीओ त्रिलोक चंद, एडीओ पंचायत विवेक शर्मा, एडीओ समाज कल्याण सतेन्द्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज राणा, नैपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान नरेश कुमार, सचिव सहदेव, हिमांशु, त्रिवेन्द्र, मनोज, मीरा, सनोमति, विवेक, रीना, उपदेश ब रईस सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।