logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस: पीआरडी जवानों व ने किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प कार्यक्रम बीओ पीआरडी अन्नपूर्णा मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।



वी आर द फ्यूचर संवाददाता रोहित मिश्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पीलीभीत के विकासखंड बीसलपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पीआरडी जवानों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीओ पीआरडी अन्नपूर्णा मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पीआरडी जवानों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा लोगों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। जवानों ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, छाया और प्राकृतिक संसाधनों का भी प्रमुख स्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।
इस मौके पर पीआरडी जवान रमेश कुमार, वीरपाल, भगवान दास, देवेंद्र कुमार, विजय बहादुर, कुंवर सिंह, राम आसरे लाल, धर्मवीर सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

26
1569 views

Comment