logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिसुआ गांव में भव्य कलश यात्रा और भागवत कथा सप्ताह प्रारंभ

टिसुआ: थाना फतेहगंज पूर्वी के क्षेत्र टिसुआ गांव में 5 जून 2026 को दोपहर 2:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ब्रह्मदेव बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर कैलाश नदी तक सम्पन्न हुई। आचार्य अजय शास्त्री ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से निकाली जाती है।

मुख्य सहयोगी बबलू सक्सेना ने बताया कि कलश यात्रा में सभी जाति और वर्ग के लोग भाग लेते हैं और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। रीत राम यादव ने बताया कि गांव में मुस्लिम समाज के लोग आधे से अधिक हैं, फिर भी कभी कोई विवाद नहीं हुआ। कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का आयोजन होगा और अंत में भंडारा कर सभी क्षेत्र वासियों को निमंत्रित किया जाएगा। भगवान का प्रसाद बांटा जाएगा और भागवत कथा का समापन होगा।

9
4174 views

Comment