logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।



बीसलपुर, पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बीसलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, प्रवक्ताओं, प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार वृक्षों सहित कुल 30 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

संस्थान के प्राचार्य श्री दरवेश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता आशासुमन, नीलेश नाथ, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, पुलकित शर्मा,मेघा अग्रवाल, मंजू लता तथा डायट प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

36
7629 views

Comment