logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आवारा कुत्ते का कहर: 4 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, चेहरे पर लगाए गए कई टांके



आवारा कुत्ते का कहर: 4 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, गुरदासपुर के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। गांव में एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।



पीड़ित बच्चे की मां कंचन और पिता रणजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन दोपहर के समय उनके घर मेहमान आए हुए थे। इसी दौरान बच्चे घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खेल रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक 4 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। गली में मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जब वे बाहर आए तो बच्चा खून से लथपथ था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और आंख के पास गहरे घाव किए हैं। बच्चे को बेहोश कर कई टांके लगाए गए तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाए गए। आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की आंख का अंदरूनी हिस्सा सुरक्षित है, लेकिन घाव काफी गहरा है। फिलहाल बच्चा दर्द के कारण केवल जूस और अन्य तरल पदार्थ ही ले पा रहा है।



इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और ग्रामीणों में भी भय व्याप्त है। पीड़ित परिवार और गांववासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और मासूम ऐसी घटना का शिकार न बने।




Punjab Kesari
Punjab news Gurdaspur



3
879 views

Comment