ऑपरेशन धरती पुत्र रक्षक के तहत 70 कटटे संदिग्ध डीएपी खाद से भरी पिकअप को किया जप्त
जिला पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अदांसु ने बताया कि जिला बारां में अवैध कृषि खाद व नकली खाद के परिवहन व कालाबजारी को रोकने हेतु ऑपरेशन धरती पुत्र रक्षक चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुरे जिले इस प्रकार की अवैध गतिविधीयों को रोकने व किसानो को समुचित मात्रा में खाद की मात्रा की आपूर्ती हेतु कृषि विभाग से समन्वय कर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इसी आदेश की पालना में आज दिनांक 05.06.2025 को रात्री में कृषि विभाग छबडा व छबडा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से आसूचना संकलन कर एक पिकअप MP132K3005 को थाना छबडा क्षेत्र में जप्त किया गया जिसमें 70 कटटे DAP खाद पाया गया। इस वाहन में 01. दिनेश धाकड पुत्र हरिनारायण निवासी तकोदिया रामनगर गुना म०प्र० 02. दीपक किराड पुत्र रामस्वरूप जाति किराड निवासी कुशापुर तहसील बमौरी जिला गुना म०प्र० से बिना वैध दस्तावेजो के अवैध रूप से खानपुर झालावाड से परिवहन कर फतेहगढ म०प्र० ले जा रहे थे, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा EC ACT की धारा 3/7 के उल्लंघन की परिधि में आता है। इस पर थाना छबडा द्वारा प्रकरण संख्या 275/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया है दौराने अनुसंधान इस नेटवर्क व इससे जुडे सिंडीकेट के सम्बंध ममें अनुसंधान कर सम्बन्धित अपराधियों के विरूध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
नोट- बारां पुलिस के द्वारा ऐसे संगठित अपराधीयों को स्पष्ट चेतावनी है कि किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नंही जावेगा। साथ ही किसानो से एंव आम जनता से निवेदन है कि ऐसे अपराध व अपराधीयों के बारे में निर्भिक होकर पुलिस की मदद करे।
नाम पता अभियुक्त
01. दिनेश धाकड पुत्र हरिनारायण निवासी तकोदिया रामनगर गुना म०प्र०
02. दीपक किराड पुत्र रामस्वरूप जाति किराड निवासी कुशापुर तहसील बमौरी जिला गुना म०प्र०
टीम कार्यवाही-
1 श्री राजेश खटाना पु०नि० थानाधिकारी छबडा मय टीम
2 श्री चोथमल मीणा सहायक निदेशक कृषि विभाग छबडा मय टीम