हल्दीराम कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
हल्दीराम कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हल्दीराम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी श्री महेंद्र लोधा, श्री दीपांकर शर्मा, श्री संजीव शर्मा, श्री सुरेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए धन्यवाद दिया और वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने-अपने सोसाइटी में और लोगों को जागरूक करेंगे ताकि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ वायु एवं अच्छा वातावरण मिले। उन्होंने जल संरक्षण करने, कचरे को उचित स्थान पर डालने, प्लास्टिक थैलियों के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने पर जोर दिया। आयोजन EHS हल्दीराम द्वारा किया गया, जिसमें S K Pandey और उनकी टीम ने सहयोग किया। पत्रकार श्री कांत पांडे ने इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की।