logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष में आदिवासियों का आस्था का केंद्र, दार्शनिक एवं पवित्र देशाउलि स्थल में दियुरि सेलाय पुरती के हाथों पौधे रोपण

हाथीसेरेंग हातु सहयोगी मुंडा श्री बाजाय बानरा के नेतृत्व में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष में आदिवासियों का आस्था का केंद्र, दार्शनिक एवं पवित्र देशाउलि स्थल में दियुरि सेलाय पुरती के हाथों साल के पौधे और महुआ के पौधों का रोपण किया गया। 2 दिन पूर्व 3 जून को इसी जगह पर पूरे ग्राम वासियों के साथ सामूहिक रूप से श्रमदान कर देशाउलि स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य संपन्न हुआ था।



विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो' को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा ही गांव के दियुरि सेलाय पुरती, मुंडा घनश्याम बानरा को "रैली फॉर जंगल अभियान" के टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साधु हो' ने विश्व पर्यावरण दिवस को आदिवासी समुदाय के लिए बेहद खास और अहम दिन बताते हुए कहा कि यह दिवस प्रकृति को समर्पित होकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तगत या संगठित होकर विशेष रूप से मनाना चाहिए। आदिवासी समुदाय के हरेक व्यक्ति को अपने-अपने तौर तरीके से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता के दिशा में कार्य जरूर करने चाहिए, क्योंकि आदिवासी समुदाय ही प्रकृति के सबसे करीब हैं।



इस मौके पर गांव के जुझारू कर्मठ सक्रिय सदस्य जगमोहन बानरा, कानु राम बानरा, सिदौम तांती, शंकर बानरा गोपाल बानरा, सतीश बानरा, संजय बानरा एवं अन्य युवा साथी मौजूद थे।

10
836 views

Comment