विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेक्रो विज़न एकेडमी और ऑल इज़ वेल मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रमुख ऑल इज़ वेल मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। दोनों संस्थानों के बगीचों और विशाल परिसरों में पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैकड़ों छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित जनों को पौधों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। सभी शिक्षकों ने लिया 'ग्रीन कैंपस' का संकल्प। मेक्रो विज़न एकेडमी के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहाँ परिसर की हरियाली को बढ़ाने के लिए कैरी, जामुन, नींबू, अमरूद, चीकू और आम के पौधे रोपे गए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है। अस्पताल परिसर में औषधीय वाटिका का निर्माण समीपस्थ ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के बगीचों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधकीय टीम ने मिलकर पौधारोपण किया। अस्पताल प्रबंधन ने जन-स्वास्थ्य और स्वच्छ हवा के महत्व को देखते हुए तुलसी, गिलोय, एलोवेरा और जैसे औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी। वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस अवसर पर कहा कि शुद्ध पर्यावरण ही आधी बीमारियों का इलाज है, इसलिए अस्पतालों के आसपास हरित पट्टी होना बेहद जरूरी है। पेड़ लगाना केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। अभियान की खास बात यह रही कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को जीवित रखने और उसकी नियमित देखरेख करने की जिम्मेदारी अलग-अलग कर्मचारियों को सौंपी गई है, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें।