logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिक सुरक्षा ने किया व्यापक वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गाजियाबाद, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा जनभागीदारी के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 122 पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के तहत राजेन्द्र नगर एवं साहिबाबाद प्रभाग में विजय पार्क राज नर्सिंग होम के पास शालीमार गार्डन मेन में 40 पौधे, टाउन हॉल प्रभाग में एच ब्लॉक कविनगर पार्क में 30 पौधे, कोतवाली प्रभाग में सेक्टर-9 एच ब्लॉक पार्क विजय नगर में 17 पौधे तथा कलेक्ट्रेट प्रभाग में न्यू आर्य नगर स्थित दयानंद पार्क में 35 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण में आम, नीम, जामुन एवं अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के वार्डनों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती अनुराधा सिंह (उपनियंत्रक), श्री नेम सिंह (सहायक उपनियंत्रक) एवं श्री ललित जायसवाल (चीफ वार्डन) ने किया।
वृक्षारोपण अभियान के सफल संचालन में श्री दीपक अग्रवाल (डिवीजनल वार्डन, टाउन हॉल), श्री सुधीर कुमार (डिवीजनल वार्डन, कलेक्ट्रेट), श्री सुजीत कुमार प्रसाद (प्रखंड कोतवाली), श्री ए.के. जैन (डिवीजनल वार्डन, साहिबाबाद) तथा श्री ए.के. ठाकुर (डिवीजनल वार्डन, राजेन्द्र नगर) का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा (स्टाफ ऑफिसर एवं चीफ वार्डन फायर) तथा श्री हर्ष वर्मा (डिवीजनल वार्डन, आरक्षित स्टाफ ऑफिसर फायर, कलेक्ट्रेट) घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, तुषार शर्मा, डॉक्टर मृगांक, शशिकांत भारद्वाज, सुनील गर्ग ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सतत जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ एवं कनिष्क पदाधिकारी, निगम कर्मचारी, स्थानीय नागरिक आदि सम्मिलित हुए।

54
2388 views

Comment