logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद ललितपुर से जामनी बाध में 18 वर्षी की डूबने से मौत

बेहद दुःखद: जामनी बांध में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत 😰
ललितपुर। जिले के जामनी बांध में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए 18 वर्षीय सुरेन्द्र कुशवाहा, निवासी बहादुरपुर, की पानी में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र अपने दोस्तों के साथ जामनी बांध पर घूमने और नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से खोजबीन की गई, जिसके बाद युवक को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। एक युवा बेटे की असमय मौत से पूरे गांव बहादुरपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🕯️
सावधानी ही सुरक्षा है: बारिश और गर्मी के मौसम में बांध, नदी और गहरे जलाशयों में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
#SadNews #BreakingNews #Lalitpur #JamniDam #Accident #Bahadurpur #SurendraKushwaha #UPNews #Condolences #RIP

8
835 views

Comment