कानपुर: 4 दिन में कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा
कानपुर नवाबगंज: थाना नवाबगंज क्षेत्र में 30/31 मई 2026 की रात को कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की हत्या का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में सफल अनावरण किया। डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मोहित द्विवेदी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया। मोहित मृतक का 15 वर्ष पुराना मित्र था।
मोहित ने सोने की चेन और ब्रेसलेट के लालच में सुनियोजित तरीके से महिला (बुर्का) का वेश धारण कर यह हत्या की। अभियुक्त के कब्जे से मृतक की सोने की चेन, ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त बुर्का, दुपट्टा, दस्ताने, लेडीज़ बैग, अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹50,000 के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।