गुड़गांव: हल्दीराम प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
गुड़गांव: हल्दीराम के प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हल्दीराम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी श्री महेंद्र लोधा, श्री दीपांकर शर्मा प्रबंधक, श्री संजीव शर्मा कम्पनी प्रबंधक, श्री सुरेश कुमार कार्मिक विभाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण किया।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ वातावरण के लिए आस पास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वायु के लिए वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने का भी प्रण किया। कार्यक्रम का आयोजन E HS haldiram एवं S k Pandey & team ने किया। रिपोर्ट श्री कांत पांडे द्वारा प्रस्तुत की गई।