logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेक्रिग पंचायत चुनाव 2026 के लिए हाईकोर्ट ने अधिकारियों को फटकारा

बेक्रिग : पंचायत चुनाव 2026 को लेकर हाईकोर्ट ने 3 जून को अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद 4 जून को अधिकारियों को आदेशों का पालन करने हेतु पत्र जारी किया गया। ओबीसी आरक्षण को लेकर अनिल कुमार सिंह, निदेशक पंचायती राज, ने विभिन्न अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारी बलाकौ में आकर आरक्षण सूची का डाटा एकत्रित करना शुरू कर चुके हैं।

हाईकोर्ट ने 10 जुलाई तक राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव की समय सारिणी और आरक्षण सूची की रिपोर्ट मांगी है। 10 जुलाई को इस मामले में रास्ता साफ हो जाएगा। ग्राम पंचायतों की फाइनल वोटर लिस्ट 10 जून तक जारी करनी है। सूत्रों के अनुसार आज हाईकोर्ट में प्रधान को प्रशासक बनाने पर रोक लग सकती है क्योंकि कोर्ट ने कहा है कि प्रधानों को प्रशासक बनाना संविधान के खिलाफ होगा।

3
408 views

Comment