logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: बाबा हरिशचंद्र मार्ग पर महाप्रसादी आयोजन

जयपुर: चांदपोल स्थित बाबा हरिशचंद्र मार्ग पर गुरुवार शाम 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक श्री मुरलीमनोहर संतानेश्वर महादेव मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अशोक घीया ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मार्ग को सजाया गया था और बाबा हरिशचंद्र मार्ग शिव के जयकारों से गुंज रहा था।

समाज सेवी आदरणीय त्रिलोक खंडेलवाल एवं अशोक घीया की टीम को जयपुर के प्रबुद्ध जन स्टार सोशल ग्रुप द्वारा उनके जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए जयपुर रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिक मास के अवसर पर आयोजित किया गया था। सानिध्य में डॉ. राकेश केदावत, राम अवतार गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, मूलचंद अग्रवाल एवं संजय टाक सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

11
1010 views

Comment