logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेंगहिया में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सूखी ईंट और बिना मोरंग के मसाले से निर्माण का आरोप

महराजगंज। विकास खंड निचलौल के ग्राम पंचायत रेंगहिया में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता संबंधी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में सूखी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है तथा मसाले में मोरंग नहीं मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी मानकों के अनुसार ईंटों को प्रयोग से पहले पानी में भिगोना आवश्यक माना जाता है, ताकि ईंटें मसाले का पानी न सोखें और सीमेंट की पकड़ मजबूत बनी रहे। वहीं मसाले में आवश्यक मात्रा में मोरंग का उपयोग भी निर्माण की गुणवत्ता के लिए जरूरी होता है। लेकिन मौके पर इन मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई तो भविष्य में नाली के कमजोर होने और क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ सकती है।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराए जाने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। अब देखना यह होगा कि विभागीय अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं

17
849 views

Comment