logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि* *विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में लगाए नीम के पौधे*

*सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में लगाए नीम के पौधे*
शाहगंज, जौनपुर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जौनपुर डॉ .गंगा प्रसाद गौतम ने शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी विभागों में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले।

सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) तथा बीएसयू का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएचसी शाहगंज स्थित हर्बल गार्डन में नीम के दो पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ .रफीक फारूकी , डॉ. राकेश कुमार डॉ.जमालुद्दीन, डॉ . आर .बी यादव, डॉ. आशीष यादव, डॉ .आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, फर्मासिस्ट गिरीश यादव, एस एस पाण्डेय ,परमिला,रामनाथ, सभासद प्रतिनिधि सिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू उपस्थित रहे,।

5
78 views

Comment