logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ में मां के नाम एक पेड़ अभियान का हुआ आयोजन

पंचकूला, 5 जून : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र परिसर में माँ के नाम एक पेड़ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताना था।

क्षेत्रीय केंद्र के सभी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में अपनी माताओं के नाम पर आम, अमरूद, नीम्बू जैसे फलदार पौधे लगाए जिससे उनके फल एवं छाया आने वाली पीढ़ी को भी प्राप्त हो सके।

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और सभी को हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने प्रकृति की रक्षा करने, प्रदूषण कम करने और अपने दैनिक जीवन में सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने और दूसरों को ऐसे पर्यावरण-अनुकूल पहलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ हुआ।

5
156 views

Comment