पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों का अवलोकन कर उनके त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष जांच कराते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत बनाना है।