logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण माजरा में बस स्टैंड निर्माण विवाद को लेकर स्वर्ण समाज की महापंचायत संपन्न।

अम्बाला जिले के गांव ब्राह्मण माजरा में बस स्टैंड निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में स्वर्ण समाज की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में दलबल के साथ पहुंचे और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी जंगशेर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महापंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मूल मुद्दे से ध्यान भटकाकर ब्राह्मण समाज के युवाओं पर झूठे एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की घोर निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा।

महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि आगामी दो दिनों के भीतर संबंधित युवाओं पर लगाया गया एससी/एसटी एक्ट वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा। इस संदर्भ में एस पी अम्बाला को ज्ञापन दिया एसपी साहब ने निष्पक्ष जांच और न्याय के प्रति आश्वासन दिया गया वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाज अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने को बाध्य होगा।

महापंचायत में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) रुचि शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष फूलचंद शुक्ला, जिला संरक्षक कुलभूषण पाराशर, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा (शैली), मुख्य महासचिव राकेश शर्मा, संगठन मंत्री लखनपाल शर्मा, उपाध्यक्ष जयकुमार शर्मा, सचिन शर्मा, परमजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

20
1976 views

Comment