logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगर रेंज अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला सावंददाता अमन वर्मा बाराबंकी



बाराबंकी : इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को सफल बनाना था।



कार्यक्रम में पूर्व विधायक शारद अवस्थी, एम.एल.सी. अंगद सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता तथा जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।



वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में वन दरोगा सचिन पटेल, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता, तिलक राम यादव, माली दुर्गेश यादव सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष सुरक्षा का संकल्प लिया।

47
2104 views

Comment