logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामताड़ा में वृद्ध आश्रम में विधिक सहायता हेल्प डेस्क का उद्घाटन

जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जामताड़ा के तत्वावधान में जामताड़ा स्थित वृद्ध आश्रम में विधिक सहायता एवं जागरूकता के उद्देश्य से हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकार के अधिकार मित्र विश्वजीत पाल, शबाना यासमीन, सुमन टुडू ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक कानूनी परामर्श प्रदान किया। उन्होंने वृद्धजनों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया गया। वृद्धजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने वृद्धजनों को किसी भी कानूनी, सामाजिक या प्रशासनिक समस्या में सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का आग्रह किया। हेल्प डेस्क के माध्यम से नियमित विधिक परामर्श, शिकायत समाधान और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का आभार व्यक्त किया।

4
403 views

Comment