logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका ने जागरूकता रैली निकाली

महुआ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका महुआ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल रैली आयोजित की गई। इस रैली में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने, वृक्षारोपण बढ़ाने और प्लास्टिक उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगरपालिका ईओ राजेश कुमार मीणा ने समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल की। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ इसका संकल्प लिया।

37
2760 views

Comment