logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन

पंडरिया विधानसभा : विधायक भावना बोहरा ने 2.69 करोड़ रुपये की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के बनने से ग्राम महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी के निवासियों को सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित और सर्वमौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जाए जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के विपरीत वर्तमान सरकार वनांचल क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस क्षेत्र में 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण, 3500 पीएम आवास, विद्युत और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस अवसर पर कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

7
827 views

Comment