logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडरिया: विधायक भावना बोहरा ने 2.69 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया

पंडरिया: विधायक भावना बोहरा ने 2.69 करोड़ रुपए की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से ग्राम महीडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका और तिलियापानी के निवासियों को सुगम, सुरक्षित तथा बारहमासी आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

भावना बोहरा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और जन-कल्याण को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिससे वनांचल क्षेत्र में व्यापक विकास हो रहा है। इस अवसर पर बसंत वाटिया, रतिराम भट्ट, पार्वती सुनहले सहित कई भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

11
297 views

Comment