रेवाड़ी में भाजपा प्रवक्ता ने मंत्री से मुलाकात की
रेवाड़ी: 4 जून को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कापड़ीवास ने लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी विधान सभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
मुकेश कापड़ीवास के साथ विवेक भाटिया, कापड़ीवास सरपंच खजान सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर बातचीत हुई।