logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाला प्रखंड में वरिष्ठजन सहायता केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झारखंड: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के तत्वावधान में वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राधा कृष्ण एवं सचिव श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार किया गया।



शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र श्री अमित कुमार सिंह एवं श्रीमती जयंती दत्ता ने वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजनों को उनकी कानूनी अधिकारों, संरक्षण, कल्याण और निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इसमें माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधान, सरकारी कल्याणकारी योजनाएं और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई।



अधिकार मित्रों ने बताया कि वरिष्ठजन सहायता केंद्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार, कल्याणकारी योजनाएं और कानूनी सहायता के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। NALSA हेल्पलाइन 15100 तथा निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। शिविर में उपस्थित लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया गया और उन्हें जागरूक किया गया कि वे आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकें।

22
1327 views

Comment