राज संखवार बने कुरारा विधानसभा सचिव, आजाद समाज पार्टी का विस्तार
हमीरपुर: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए जनपद हमीरपुर में अपनी टीम का विस्तार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के दिशा-निर्देशों पर ग्राम कुतुबपुर निवासी राज संखवार को कुरारा विधानसभा सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र विधानसभा उपाध्यक्ष संग्राम सिंह द्वारा जारी किया गया।
राज संखवार की नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस युवा नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को और मजबूती मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी मनोनयन पर हर्ष जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।