एटा में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस- बाइक टक्कर, चालक से मारपीट
एटा: अलीगंज क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर शुक्रवार को एटा डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठाऔर उन्होंने बस चालक राजीव पुत्र तुलसीराम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। दुर्घटना के कारण दो बाइक सवार घायल हो गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार बस स्टैंड से बाहर निकलते समय बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दुर्घटना टल नहीं सकी। मारपीट की घटना और यातायात बाधित होने से रोडवेज कर्मचारियों ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।