विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता
लार, देवरिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टारगेट क्लासेज, लार में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) देवरिया द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक शिशिर राय और विशिष्ट अतिथि करन यादव थे, जिन्होंने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, हरियाली बढ़ाओ और स्वच्छ वातावरण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए और लोगों को जागरूक किया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि शिशिर राय ने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि करन यादव ने युवा वर्ग को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। संयोजक साहू विशाल कुमार गुप्ता ने पर्यावरण जागरूकता की महत्ता बताई। कार्यक्रम में टारगेट क्लासेज के प्रबंधक नौशाद लारी, अशरफ अली, फराज लारी, परवेज अंसारी, शाहनवाज आलम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।